हरियाणा रोडवेज के बेड़े में मार्च माह तक शामिल होंगी इतनी बसें

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 10:16 PM (IST)

पानीपत(सचिन नारा): हरियाणा रोजवेज में जल्द ही बसों की संख्या बढऩे वाली है। मार्च माह से पहले रोडवेज के बेड़े में 300 बसें शामिल होंगी। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी है। दरअसल, मूलचंद आज पानीपत में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदे अनुरूप काम कर रही है।

मूलचंद ने कहा कि जनता के लिए 166 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं, जबकि मार्च माह तक 300 बसें और रोडवेज के बेड़े में शामिल कर दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों के अनुरूप 2020 तक नई 1000 बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। 

मूलचंद ने कहा कि कांग्रेस राज में कुल 500 लोगों को नौकरी मिली और मनोहर लाल ने 5200 कर्मचारियों की भर्ती की। उन्होंने कहा हम रोडवेज को बढ़ाना चाहते हैं। मूलचंद ने कहा कि अगर रोडवेज को समाप्त करना होता तो वह बसे बेड़े में नहीं लाते और न ही कर्मचारी भर्ती करते। वहीं उन्होंने हाल ही में दुष्यंत चौटाला को धमकी मिलने बारे कहा की सरकार इसका जवाब देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static