लुटेरे बेखौफः बदमाशों ने पिस्टल के दम पर लूटे 80 लाख

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 10:51 AM (IST)

यमुनानगर (सतीश): मॉडल टाऊन में भगत सिंह पार्क के पास राजेश मखीजा के किराए के मकान में रह रहे 5 युवकों (हवाला कारोबारी)से 80 लाख 20 हजार रुपए की लूट हो गई। वरना कार में आए बदमाशों ने पिस्टल के दम पर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों से बचने की कोशिश में संजय छत से कूद गया, जिससे वह चोटिल हुआ है। वारदात की तस्वीरें सी.सी.टी.वी. में भी कैद हुई हैं। एस.पी. कुलदीप सिंह, डी.एस.पी. हैडक्वार्टर सुभाष चंद, स्पैशल डिटैक्टिव यूनिट व सी.आई.ए. वन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि किरण पटेल की शिकायत पर डकैती व आम्र्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। 

किरण पटेल की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि वह 6 साल से एस.के. ट्रेडर्स में बतौर मैनेजर है। कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद (गुजरात) में है। कंपनी के मालिक कलमेश रजनी शाह हैं। कम्पनी की एक ब्रांच चांदनी चौक दिल्ली व एकसंत निश्चल सिंह स्कूल के पीछे मॉडल टाऊन में है, जिसमें वह कार्यरत हैं। उनके साथ रमेश, अश्विन, उत्तम व संजय काम करते हैं। सभी गांव बलौल जिला मेहसाणा (गुजरात) के रहने वाले हैं। 

वह दिल्ली वाली ब्रांच से 80 लाख 20 हजार हजार रुपये लेकर उनके पास ब्रांच में आए। इन पैसों को एक टेबल पर रखकर गिनती कर रहे थे। थोड़ी देर में 4 बदमाश आए। उनके पास हथियार थे। हमें एक साइड में बिठा दिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। संजय डर के मारे छत से कूद गया। जिसे चोट लगी है। ये बदमाश 80 लाख 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static