पानीपत में दिनदहाड़े लूट, आरोपी बाइक छीनकर हुए फरार

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 05:16 PM (IST)

पानीपत(सचिन): पानीपत में इन दिनों लोगों को गुंडे बदमाशों का डर सताने लगा है। आरोपी अपने मनसूबों में कामयाबी हासिल करने के लिए सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला जिले के नोहरा गांव के पास आसन कला रोड का है। जहां एक फैक्ट्री में कार्यरत एचआर मैनेजर विवेक धरणी से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पीड़ित से डरा धमकाकर बाइक लूटी और मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

घटना दोपहर 1 बजे के करीब की बताई जा रही है। विवेक धरणी ने जब मौके पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने की कोशिश कि तो लंबे समय तक संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने बड़े भाई चंद्रशेखर धरणी को फोन किया और लूट पाट की घटना की जानकारी दी।

चंद्रशेखर धरणी ने व्हाट्सएप मैसेज करके पानीपत के एसपी आईजी करनाल डीजीपी, हरियाणा पुलिस को तुरंत विवेक धरणी की करंट लोकेशन भेजी और लूटमार की घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की ।

फिलहाल, देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक पकड़ने में कामयाब हो पाती है। वहीं इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल साफ देखा जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static