सामुहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, नगर परिषद के बाहर दिया धरना

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 02:43 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : नगर पालिका कर्मचारी संघ के आवाहन पर अपनी लंबित मांगो को पूरा करवाने को लेकर सामुहिक अवकाश लेकर सभी सफाई कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल कर नगर परिषद के बाहर धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान शहर में एक दिन सफाई व्यवस्था बाधित रही। इस अवसर पर नपा संघ के इकाई प्रधान महेन्द्र चावरियां ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि मांगों को लेकर 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को हुए समझौते को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने व समान काम समान वेतन की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार हमारी लंबित मांगे ना मान कर वादा खिलाफी कर रही है। प्रधान ने कहा कि शहर में 379 सफाई कर्मचारी कार्यरत है, जिनमें 145 स्थाई व 234 अस्थाई है। सभी कर्मचारी एक दिन का सामुहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होकर अपनी मांगो को लेकर आवाज उठा रहें है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवार को सरकार 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ दो हजार रुपए जोखिम भत्ता भी लागू करने व ठेका प्रथा को खत्म करके सभी कर्मचारियों को पक्का करके समान काम के साथ समान वेतन देने की मांग को जल्द पूरा किया जाए। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानीं तो पूरे प्रदेश में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु की जाएगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static