कु. सैलजा ने फिर दी खट्टर की सलाह- प्रदेश में तेजी से चलाना है टीकाकरण अभियान तो करें यह काम
punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 05:43 PM (IST)
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने नागरिकों को कोरोना वैक्सीन जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने की बात कही थी। वहीं आज सोमवार को उन्होंने एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए कुछ उपाय बतलाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीकाकरण अभियान को युद्ध स्तर पर चलाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मेडिकल की पढ़ाई कर कर रहे छात्रों की सहायता लेनी चाहिए।
देखें पत्र-