सलाम : घर में खाली बैठे तो बनाने शुरू कर दिए मास्क

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 11:13 AM (IST)

मंडी आदमपुर (गोयल) : पूरे देश में लॉकडाऊन के बाद जहां लोग घरों में कैद हैं और किसी तरह अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। युवा वर्ग जहां सोशल मीडिया में व्यस्त है तो कुछ इनडोर गेम खेल कर टाइम पास कर रहे हैं। ऐसे में आदमपुर निवासी सतबीर डाया नामदेव, जवाहर नगर निवासी वीना छाबड़ा व गांव चूली खुर्द की छात्रा आरजू घर पर मास्क तैयार कर ग्रामीणों को नि:शुल्क बांट रहे हैं।

सतबीर डाया व वीना छाबड़ा जहां टेलर का कार्य करते हैं वहीं आरजू 9वीं कक्षा की छात्रा है। बाजार में मास्क की किल्लत बनी हुई है। कई स्टोर पर महंगे दामों में बेचे जाने की शिकायतें आ रही है। जनता कफ्र्यू और देश में लॉकडाऊन के बाद भी संदिग्धों की संख्या बढऩे के कारण टेलर सतबीर डाया, वीना छाबड़ा व छात्रा आरजू पिछले 3-4 दिनों से खुद की सिलाई मशीन से मास्क की सिलाई करते हैं और शाम को घर-घर जाकर लोगों को नि:शुल्क बांट रहे हैं।

इस मुश्किल घड़ी में ये लोग गांव वालों को मास्क बनाकर मुफ्त में बांटने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जब ये घर-घर मास्क बांटने जाते हैं तो लोगों को यह भी बता रहे हैं कि जब तक कोरोना वायरस की चेन नहीं टूट जाती तब तक सभी को घर में रहना और मास्क को हमेशा मुंह पर ही लगाए रखना है। पंचायत समिति सदस्य सरोज बाला व सतपाल चूलियन ने बताया कि ऐसे लोग समाज के लिए उदाहरण है। आगामी पंचायत के कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित करवाया जाएगा।

चूली बागडिय़ान में महिलाएं आईं आगे 
गांव चूली बागडिय़ान में एकता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गांव में मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही ग्राम पंचायत की ओर से इन फेस मास्क का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। गांव के सरपंच प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने बताया कि पंचायत की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कपड़ा आदि मैटीरियल दिया गया है। गांव की यह 10 महिलाएं अलग-अलग दूरी बनाकर सावधानी के साथ मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं। कुछ ग्रामीण भी इस कार्य में अपना हाथ बंटा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static