बड़ी खबर: संजीव कौशल हो सकते हैं अगले मुख्य सचिव हरियाणा

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 08:46 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के अगले मुख्य सचिव संजीव कौशल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार संजीव कौशल का मुख्य सचिव बनाते हैं। सूत्रों के अनुसार संजीव कौशल हरियाणा के आपदा तथा राजेश अब प्रबंधन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हैं। सूत्रों के अनुसार संजीव कौशल हरियाणा के इमानदार कर्मठ तथा तथा बेहतरीन व मेहनती अधिकारियों में  से एक माने जाते हैं।

संजीव कौशल यमुनानगर में किसी जमाने में डिप्टी कमिश्नर रहे हैं। संजीव कौशल हरियाणा के मुख्यमंत्री व हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों को कार्यान्वित करते हुए जिस प्रकार से पिछले लंबे अरसे से कार्य कर रहे हैं,उनका कार्य सराहनीय रहा है। संजीव कौशल की गिनती हरियाणा के ईमानदार अधिकारियों में होती है जो एक उदाहरण है। संजीव कौशल अगर हरियाणा के मुख्य सचिव बनते हैं तो हरियाणा के लिए उपलब्धियों तथा ऑनलाइन सरकारी सुविधाओं का आमभार और लगेगा।

सजीव कौशल में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजस्व विभाग के रूप में जिस प्रकार से लाल डोरा की समस्या हल की तथा जिस प्रकार के क्रांतिकारी कदम उन्होंने उठाएं वह सरकार के लिए एक वरदान साबित हुए। संजीव कौशल की गिनती हरियाणा के संजीदा तथा मेहनती व कर्मशील अधिकारियों में होती है।

संजीव कौशल एक ऐसा उदाहरण बन सकते हैं जो साधारण परिवार से उठे हो तथा एडिशनल चीफ सेक्टरी के बाद चीफ सेक्टरी मुख्यमंत्री हरियाणा बने हो। वरिष्ठता के आधार पर हरियाणा में आईएएस की सूची में सबसे पहले नाम संजीव कौशल का है अब देखना है कि हरियाणा सरकार किसकी नियुक्ति करती है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static