विज के निवास पर आज हुंकार भरेंगे सिक्योरिटी कर्मचारी, पहली अप्रैल से सेवाएं देंगे होमगार्ड

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 10:57 AM (IST)

चंडीगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में वर्षाो से ठेके पर कार्यरत 3170 सिक्योरिटी कर्मचारी पहली अप्रैल से संभावित छंटनी के खिलाफ 1 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और मजदूर संगठन सीटू ने भी सिक्योरिटी कर्मचारियों को हटा होमगार्ड लगाने की निंदा की है और प्रदर्शन के समर्थन का ऐलान किया है। संगठनों ने होमगार्ड को पुलिस विभाग में समायोजित करने की भी मांग की है। 

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लाम्बा व महसचिव सतीश सेठी और सीटू की प्रदेशाध्यक्ष सुरेखा व महासचिव जय भगवान ने कहा कि वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के ढांचे में करीब 20 हजार के करीब ठेका कर्मचारी है, जो आऊटसोर्सिंग पालसी-1 के तहत काम कर रहे है। स्वास्थ्य मंत्री ने 2 फरवरी को बयान दिया था कि पहली अप्रैल से कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी और नियुक्ति के इंतजार में बैठे होमगार्ड्स को लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने बयान की घोर निंदा की और कहा कि किसी भी रूप में कर्मचारी स्वीकार नहीं करेंगे। लांबा ने बताया कि विरोध में चिकित्सा महाविद्यालयों, सिविल हस्पतालों, समुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत सिक्योरिटी कर्मचारियों समेत तमाम कैटेगरी के ठेका कर्मचारी एकजुट हो चुके हैं। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा का गठन करते हुए प्रदेशव्यापी संघर्ष का ऐलान किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static