सीनियर सिटीजन को यात्रा के दौरान अब नहीं मिलेगी रियायती टिकट

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 09:09 AM (IST)

अम्बाला छावनी : कोरोना के समय बंद सीनियर सिटीजन, खिलाडिय़ों एवं अन्य यात्रियों को दी जाने वाली रियायती टिकट सुविधा देने पर भारतीय रेलवे ने साफ  इंकार कर दिया है। इन सुविधाओं को न देने के पीछे रेलवे को हो रहे घाटे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। 
रेलवे द्वारा सीनियर सिटीजन एवं अन्य रेल यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे का किराया पहले ही बहुत कम है और अलग-अलग कैटेगरी में रेलवे का रियायती टिकट देने से रेलवे को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है, जिस कारण इस सुविधा को बंद करने का निर्णय लिया गया है। 

 रेल मंत्री द्वारा रियायती कैटेगरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया फिलहाल 4 तरह के विकलांग एवं रेलवे की रियायती दरों की 11 तरह के मरीजों एवं छात्रों को रेलवे की रियायती दरों पर टिकट उपलब्ध कराई जा रही है। रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे को सीनियर सिटीजन टिकट देने पर 2017-2018 के दौरान 1491 करोड़, साल 2018-2019 के दौरान रेलवे को 1636 करोड़, साल 2019-2020 के दौरान 1663 करोड़ रुपए का नुक्सान उठाना पड़ा। 

इतना ही नहीं साल 2019-2020 के दौरान 6.18 करोड़ सीनियर सिटीजन द्वारा यात्रा की गई साल 2020-2021 के दौरान सीनियर सिटीजन द्वारा 1.90 करोड़ थी। जबकि साल 2021.2022 के दौरान यह 5.55 करोड़ तक पहुंच गई।  रेलवे द्वारा 2020 से पहले सीनियर सिटीजन महिलाओं को 50 प्रतिशत की किराए में छूट थी। जबकि पुरुषों को यह छूट 40 प्रतिशत मिल रही थी। यह छूट यात्रा के दौरान सभी क्लास में उपलब्ध थी।  छूट के लिए महिलाओं की उम्र 58 वर्ष पुरुषों की उम्र 60 वर्ष निर्धारित की गई थी, जोकि पिछले कोरोना काल से ही बंद पड़ी थी। जिसके चलने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस फैसले के बाद बिल्कुल ही विराम लग गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static