सीनियर लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी कांग्रेस को चेतावनी, राष्ट्रीय स्तर पर रहना हैं तो करें मंथन

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 06:26 PM (IST)

डेस्कः  दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद, गांधी परिवार के वफादार और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी दी है कि उनको राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभानी है, तो कांग्रेस को हार पर गंभीर आत्मचिंतन और मंथन करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की हालात बहुत खराब है। इन नतीजों पर पार्टी को जरूर मंथन करना चाहिए और देखना चाहिए कि कांग्रेस की देश को जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए गंभीर आत्मचिंतन का वक्त है।

इसी दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में आप पार्टी की जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। 
यहां बता दें कि दिल्ली में हुए चुनाव में कांग्रेस को करारी हाल मिली है। आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में आठ सीटें गई हैं. केजरीवाल को लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अजेय बहुमत मिला है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static