वीडियो कॉल कर 11 साल की मासूम को दिखाया प्राइवेट पार्ट
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 09:34 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-51 एरिया में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने 11 साल की मासूम को वीडियो कॉल कर उसे प्राइवेट पार्ट दिखाए जाने का मामला सामने आया है। मासूम ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाना ईस्ट को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी सोसाइटी के माली कैलाश चंद्र के पास रहती थी। इससे उसका कैलाश के प्रति लगाव हो गया। माली के पास से वापस घर आने के बाद वह अक्सर उनसे वीडियो कॉल पर भी बात करती थी। आरोप है कि 19 सितंबर को कैलाश चंद्र ने उसे वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल करने के दौरान आरोपी बाथरूम में था। यहां आरोपी ने उनकी 11 साल की बेटी को अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए। इस बारे में उनकी बेटी ने जब इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।