हरियाणा की बेटी ने अमेरिका में बजाया डंका, इंडियाना यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में करेंगी पीएचडी

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 12:36 PM (IST)

भिवानी (स.ह.): विलक्षण और बहुमुखी प्रतिभा की धनी हरियाणा की बेटी शुभावी आर्य ने विश्व में देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ विश्व की मेधावी छात्रा होने का गौरव हासिल किया है। शुभावी विश्व की एकमात्र ऐसी छात्रा बनी हैं, जिन्होंने कम्प्यूटर साईंस में पी.एच.डी. के लिए अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी मेंं आरक्षित केवल एक सीट पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप पर दाखिला पाया है, जो कि अमेरिका की करीब 3 लाख 33 हजार डॉलर है। 

शुभावी फिलहाल अमरिका के मिनयापोलिस शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ मिनीसोटा में कम्प्यूटर साईंस एंड साईक्लॉजी की ड्यूल मेजर, बेचलर ऑफ साईंस में अंतिम वर्ष की स्टूडैंट है। शुभावी आर्य भिवानी के उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य की सुपुत्री है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि कम्प्यूटर साईंस में रिसर्च के लिए निर्धारित महज एक सीट के लिए पूरे विश्वभर से विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें मेरिट के आधार पर शुभावी का चयन हुआ है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static