दो साल के बच्चे सहित 6 लोग मिले कोरोना पाॅजिटिव, जिला में एक्टिव केसाें की संख्या पहुंची 26

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 06:03 PM (IST)

सिरसा (सतनाम): सिरसा में आज छह नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक का एक कर्मचारी, दिल्ली से लौटा दंपती व उनका दो वर्षीय बच्चा तथा मध्य प्रदेश व झारखंड से लौटे दो युवक संक्रमित मिले। सभी को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. सुरेन्द्र नैन ने दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से दंपती दो वर्षीय बच्चे सहित मोटरसाइकिल पर सिरसा लौटा था। जांच के लिए इनके सैंपल लिए गए थे। अब इनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके साथ नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है जिसके बाद ब्लड बैंक को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 

सभी स्टाफ सदस्यों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है, जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक युवक जो बाहर से लौटा और सिरसा में गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने का कार्य करता है। वापस लौटते ही उसने अस्पताल में जांच के लिए सैंपल दिए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इन सभी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

डा. सुरेन्द्र नैन ने बताया कि सिरसा में अब तक 31 कंटेनमेंट जोन थे। आज चार नए कंटेंनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। अब कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 35 हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह जरूरी न हो तो बाहर न जाएं। किसी सूरत में बाहर जाकर आते हैं, तो वापिस लौटते ही नागरिक अस्पताल में जांच करवाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static