महिला को बाइक के पीछे घसीटता ले गया स्नैचर्स, पर्स छीनने में हुए नाकाम, CCTV में कैद वारदात

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 12:44 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित) : यमुनानगर में खूब लड़ी मर्दानी की तरह महिला ने बहादुरी दिखाई। महिला की बहादुरी के आगे शातिर स्नैचर्स के हौंसले पस्त हो गए। बताया जा  रहा है कि भले ही स्नैचर्स से मुकाबला करते हुए महिला गंभीर रुप से घायल हो गई लेकिन स्नैचर्स को अपना पर्स नहीं ले जाने दिया। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें स्नैचर महिला को दूर तक बाइक पर घसीटते ले गया। जैसे ही पर्स का किनारा एक तरफ से टूटा तो महिला वहीं गिर गई। जिसके बाद आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का इलाज करवाया। हालांकि जैसे ही महिला वहां पर गिरी तो स्नैचर्स तब तक भाग गए थे।

यह घटना यमुनानगर के छोटी लाइन पंचायती गुरुद्वारे के पास की है। जहां पर गुड़िया नाम की महिला अपनी बच्ची के साथ घर जा रही थी। तभी बाइक पर दो स्नैचर्स आए और उसके पर्स पर झपटा मारा, लेकिन महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया। स्नैचर्स हाथ छुड़वाने का प्रयास करते रहे और तेज रफ्तार से बाइक चलाते रहे और पर्स के साथ दूर तक महिला को घसीटे ले गए। जिससे महिला को काफ़ी चोंटे आई लेकिन स्नैचर्स पर्स नहीं छीन पाए। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static