कुरुक्षेत्र में छीनाझपटी और वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे, कई वारदातों का खुलासा

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 09:16 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र CIA-2 की टीम ने छीनाझपटी व वाहन चोर के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों गिरफ्तार किया है। सात ही 5 वाहनों को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

DSP मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में बोबी वासी सिकुर्रा जिला अलीगढ यूपी ने बताया कि वह परिवार सहित बस में कुरुक्षेत्र घुमने आया था। 9 मई को सुबह करीब 5 बजे 18 मंजिला मंदिर की साईड में जंगल की तरफ जा रहा था। जब वह 18 मंजिला मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक से एक मोटरसाईकिल 4 लड़के आए और उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में 9 हजार रूपये, 2 मोबाइल फोन व अन्य कागजात थे। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच की गई।

इसके अलावा भी आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था जिस सम्बन्ध में सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी थी। टीम ने छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी संजू पाठक वासी इंदिरा कालोनी किरमच रोड कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल जिला कैथल, प्रदीप कुमार उर्फ़ दीपू वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सूरज उर्फ़ बाबा वासी नजदीक स्नेहित सरोवर थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी दर्शन उर्फ़ दरसु वासी शेखां वाला मोहल्ला थानेसर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा 2 मोटरसाइकिल व 3 स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों ने जिला में 5 वाहन चोरी तथा 3 छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static