अब तक प्रदेश में कुल 6,82,568 टन धान की खरीद की गई: विजय दहिया

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 08:54 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता महानिदेशक विजय सिंह दहिया ने अतिरिक्त निदेशक के साथ आज जिला अम्बाला की शहर व छावनी मण्डियों में धान की खरीद कार्य की समीक्षा के लिए दौरा किया। उन्होंने उपायुक्त अम्बाला के साथ बैठक करके धान खरीद के लिए किए गए प्रबन्धों की समीक्षा की।

बैठक उपरान्त उपमण्डल अधिकारी अम्बाला शहर व छावनी, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियन्त्रक, सचिव मार्केट कमेटी तथा राइस मिलर्स, आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधि व किसानों के साथ मंडियों का दौरा किया गया। महानिदेशक ने मंडी के मैन द्वार पर किसानों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली पर लाई गई धान के गेट पास काटने की पूरी प्रक्रिया तथा गेट पास बनने के विवरण के सम्बन्ध में पूर्ण जायजा लिया। 

उन्होंने मंडी में आई धान की ढेरियों में मौजूद नमी को जांचने के लिए मोस्चर मीटर से नमी की जांच की गई। महानिदेशक ने धान की भराई व कट्टों की सिलाई एवं मण्डी में गेट पास, जे फार्म एवं आई फार्म के विवरण सम्बन्धी पूर्ण जायजा लिया। इसके अतिरिक्त मण्डियों में उपस्थित आढ़तियों, राइस मिलर्स एवं सचिव मार्केट कमेटी से धान खरीद सम्बन्धी समस्याओं बारे पूछे गया जिस पर सभी द्वारा धान की खरीद के सुचारू रूप से चलने बारे आश्वासन दिया गया। 

विजय सिंह दहिया ने बताया कि राज्य में आज तक कुल 6,82,568 टन धान की खरीद की गई है। राज्य में धान की खरीद के मुख्य जिलों अम्बाला में 1,00,890 टन, कैथल 1,04,151 टन, कुरूक्षेत्र में 1,96,697 टन, करनाल में 1,33,810 टन तथा यमुनानगर में 1,07,886 टन धान की खरीद की गई है। आड सभी खरीद संस्थाओं द्वारा लगभग 1,60,000 टन से अधिक धान की खरीद की गई है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static