सोनाली फोगाट का आखिरी वीडियो हो रहा वायरल, मौत से चंद घंटे पहले किया था इंस्टाग्राम पर पोस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2022 - 01:38 PM (IST)

डेस्क : भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की आज मंगलवार सुबह मौत हो गई। सोनाली फोगाट ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि सोनाली फोगाट निधन के समय गोवा में मौजूद थीं। वहां अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonaliiphogat (@sonali_phogat_official)

 

 

सोनाली फोगाट सोशल मीडिया की काफी शौकीन थीं। सोनाली अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहीं। उनके सोशल मीडिया पर तरह-तरह वीडियोज और फोटोज अक्सर सामने आते थे। जाते-जाते भी सोनाली अपनी एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल गईं। शायद उसको यह नहीं पता था कि यह सब उनकी जिंदगी का आखिरी हिस्सा है। अब आगे उनकी जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static