सेक्रेटरी को पीटने वाली सोनाली पर फिर लगा मारपीट करने का आरोप, भाजपा नेता ने दिखाए खून से सने कपड़े

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 08:12 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी): हिसार की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट द्वारा मार पिटाई का एक नया मामला सुर्खियों में आया है। इसमें आरोप है कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट व अन्य ने मिलकर भाजपा के काजला के मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा की पिटाई कर दी। इस मामले में मंडल अध्यक्ष ने भाजपा के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ व हिसार के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र को भी अवगत करवा दिया है। जिसमें आरोप लगाया कि ऐसी नेत्री पार्टी की शाख गिराने का काम कर रही है। 

भाजपा नेता ने कहा कि उनको जान का खतरा है उनकी सुरक्षा की जानी चाहिए। पीड़ित नेता ने अपने खून से सने कपड़े भी दिखाए हैं। वहीं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि फिलहाल वे अस्पताल में दाखिल हैं, उनकी तबीयत खराब है और उनपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। वह जल्द ही हिसार में आकर अपना सबूतों के साथ अपना पक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि जो मंडल अध्यक्ष उन पर आरोप लगा रहे हैं उन पर भी कानूनी कार्रवाई करवाएंगी। 

PunjabKesari, haryana

वहीं इस मामले में भाजपा मंडल के अध्यक्ष के साथ मारपीट के मामले को लेकर हिसार के मार्किट कमेटी के सचिव सुलतान सिंह ने भी निंदा की है। बता दें कि आज हिसार में सोनाली फोगाट व सुलतान थप्पड़ कांड के मामले पर सुनवाई भी हुई। इस मामले में अधिवक्ता योगेश सिहाग ने बताया कि कोर्ट में अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। 



गौरतलब है कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट द्वारा मार्किट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह पर थप्पड़-चल्पल बरसाने का वीडियो काफी वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सोनाली फोगाट को गिरफ्तार किया था और बाद में अदालत ने सोनाली फोगाट की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी थी।

भारतीय जनता पार्टी के काजला मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि वे बालसमंद के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे बांडाहेड़ी के रहने वाले अमित और एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ 17 सितंबर को सोनाली फौगाट के घर संत नगर हिसार में गए। इस दौरान सोनाली फोगाट के के पीए सहित चार पंाच अन्य लोग पहले से मौजूद थे। सुभाष ने बताया कि सोनाली ने अमित को पहले अंदर बुलाया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में सोनाली फोगाट ने उसकी भी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए। 

PunjabKesari, haryana

सुभाष ने आरोप लगाया कि इसी दौरान सोनाली ने उसके सिर पिस्तौल भी तान दी और अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की। बाद में वह अपनी पत्नी के कहने पर 19 सितंबर को सामान्य अस्पताल पहुंचा और उपचार करवाने के लिए पहुंचा। सुभाष का कहना है कि इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी में दी, लेकिन पुलिस ने एमएलआर की रिपोर्ट न होने के चलते कोई शिकायत नहीं ली है। सुभाष शर्मा ने आरोप लगाया कि सोनाली फोगाट ने आदमपुर में किसी भी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को देखकर खुश नहीं है। 

वहीं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है, जिसमें सोनाली अस्पताल में उपचार करवाती नजर आ रही हैं। सोनाली ने वीडियो में कहा कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। वे जल्द ही हिसार आकर मीडिया के सामने अपना सबूतों के साथ अपना पक्ष भी रखेंगी, जो मंडल अध्यक्ष उन पर आरोप लगा रहे हैं उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करवाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static