सोनीपत: एशिया कप चैंपियनशिप में 16 आर्चरी खिलाड़ियों का हुआ चयन, भारत की तरफ से उतरेंगे में मैदान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 04:44 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एशिया कप चैंपियनशिप के लिए देश भर के तीरंदाज 16 आर्चरी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस बार वह देश की तरफ से यूएई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान आर्चरी कोच विवेक कुमार ने बताया कि देशभर के खिलाड़ियों का तीन दिवसीय सिलेक्शन ट्रायल एशिया कप चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जिनमें 8 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है।

उन्होंने बताया कि 20 से 25 दिसंबर 2022 को आर्चरी एशिया कप आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भविष्य में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों और एशियन खेलों की तैयारियों में यह मुकाबला काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

वहीं ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन कर सेलेक्ट होने वाले खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। उनका का कहना है कि वह अपने कोच के नेतृत्व में साईं खेल केंद्र में अच्छा रिहर्सल कर रहे है। एशिया कप के तीरंदाज मुकाबलों में मेडल जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।  

भारत के तीरंदाज खिलाड़ियों ने 2017 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप बेहद ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। एक बार फिर से खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static