कुश्ती अखाड़ों में महिला खिलाड़ियों पर हो रहे आपराधिक मामलों को लेकर खेल मंत्री का बड़ा बयान

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 02:39 PM (IST)

रोहतक(दीपक): हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह  ने कुश्ती अखाड़ों में हो रहे आपराधिक मामलों को लेकर प्रदेश में चल रहे अवैध रूप अखाड़ों को बंद करने की बात कही है।  खेल मंत्री आज कैनाल रेस्ट हाउस के पहुंचे थे।   उन्होंने कहा कि  अखाड़ों में  खिलाड़ियों की सुरक्षा व निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। ताकि निगरानी रखी जा सके। जो लोग अपने घरों में अखाड़े चला रहे वे सभी बन्द होंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश मे सबसे अच्छी है । पहली बार  खेल रत्न ,अर्जुन अवार्ड, भीम अवार्ड अन्य अवार्ड प्राप्त  करने वालो खिलाड़ी को प्रति महीना 20 हजार रुपये पेंशन देने का काम करने जा रही है। वहीं खेलो के लिए खिलाड़ियों को इनाम राशि बहुत अच्छी मिलती है। इसके साथ ही ओलम्पिक में जाने के लिए तैयारी के लिए भी पांच लाख रुपये दिए जाते है। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static