प्रदेश सरकार अपने बोझ से गिर जाएगी: शैलजा(VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 01:03 PM (IST)

हिसार (राठी): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को भाजपा-जजपा सरकार को गिराने की जरूरत नहीं है। यह सरकार अपने बोझ से गिर जाएगी। वह शुक्रवार को हिसार स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा की असलियत सड़कों पर आ रही है। दोनों में अंदरूनी कलह चल रही है। जजपा विधायक रामकुमार गौतम अपनी पार्टी को निशाना बनाए हुए हंै। सरकार के लोग ड्रामा करने में लगे हैं कि सी.आई.डी. किसके पास है। यह क्या रचा हुआ ड्रामा हुआ है या असली ड्रामा है। क्या ये लोगों के असल मुद्दों से ध्यान हटाने हेतु ड्रामा तो नहीं किया जा रहा है। अगर यह सच है तो इनका हाईकमान क्यों मूकदर्शक बना है। 

हिसार एयरपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिसार से फ्लाइट चलाना इनका चुनावी स्टंट था। जैसे ही चुनाव खत्म हुए तो फ्लाइट भी बंद हो गई। दिल्ली चुनाव बारे उन्होंने सरकार बनने का दावा करने की बजाय कहा कि वहां कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। आने वाले समय में राज्यसभा सीट के लिए दीपेन्द्र हुड्डा या अन्य उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका हाईकमान फैसला करेगा। हिसार में गौअभ्यारण्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार गायों को बचाने हेतु क्या कदम उठा रही है उसका गायों की मौत से पता चल रहा है।

सरकार को गौशालाओं को लेकर एक श्वेत पत्र भी जारी करना चाहिए। हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति पर उन्होंने कहा कि जो पहले खामियां रह गईं उन सभी को दूर किया जाएगा। सरकार प्रदेश में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को तुरंत प्रदान करे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static