विश्व दिव्यांग दिवस पर भिवानी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 04:14 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : पूरी दुनिया में तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस दिव्यांगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में काम करने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा तीन दिसंबर 1992 से विश्व दिव्यांग दिवस मनाए जाने की शूरूआत की गई थी। इसी के तहत आज भिवानी में राज्य स्तरीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। जिसमें हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने 71 लाख 20 हजार रूपये की कीमत के 430 दिव्यांग सहायता उपकरण 193 लाभार्थियों को बांटे।

इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन किन्हीं भी मायनों में अपने आप को कम ना समझें। अपना मनोबल बनाए रखते हुए आगे बढ़े। समाज का हर वर्ग, राज्य व केंद्र सरकार दिव्यांगों के साथ खड़ी है। उन्हें हर वह सहायता पहुंचाई जा रही है, जो उनके लिए जरूरी हैं। इस मौके पर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम व अरावली पॉवर कंपनी द्वारा भिवानी जिला के 193 दिव्यांगों को 430 दिव्यांग उपकरण उपलब्ध करवाए गए। जिनमें 146 मोटराईज ट्राईसाईकिल, 168 बैसाखी, 26 व्हीलचेयर, 46 चलने में सहायक छड़ी, दस कान की मशीनें, 16 मंदबुद्धि बच्चों की खिलौना किट, चार दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए स्मार्टफोन, तीन सीपी चेयर उपलब्ध करवाई गई।

कृषि मंत्री व भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए नौकरियों में आरक्षण, पेंशन, सहायक उपकरण देने का काम कर रही है। इसके साथ ही जल्द ही जो दिव्यांगजन व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, उन्हें भी रियायत देने पर विचार कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुुंचाना राज्य सरकार का उद्देश्य है। इस मौके पर दिव्यांग लाभार्थी मुकेश कौशिक, दलबीर, सुधीर, राजेश, सरोज ने बताया कि उन्हें कृषि मंत्री के द्वारा कृत्रिम अंग इलेक्ट्रिक ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाए है। वे पहले चलने व सुनने में अक्षम थे। अब इन उपकरणों के माध्यम से वे अपना जीवन आसानी से गुजार सकेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static