आपदा के समय काला बाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए: कंवर पाल गुज्जर

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 04:02 PM (IST)

चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी): कोरोना के दौरान मरीजों की हिफाजत में लगे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग ने भी अपने सभी केंद्रों पर उनके रहने और खाने की फ्री सुविधा प्रदान कर दी है यह जानकारी पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने दी। पँजाब केसरी से एक्सक्ल्युसिव बात करते हुए गुर्जर ने कहा कि आपदा के समय काला बाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सच है कि महामारी के डर से लोगों को प्राइवेट अस्पताल संचालक लूट रहे हैं। 


कालाबाजारी के इस खेल में जितने भी लोग पिछले 1 हफ्ते के दौरान पकड़े गए हैं। वह जेल में पड़े हुए हैं।चाहे वह किसी के भी रिश्तेदार थे।उन्हों ने कहा कि  केजरीवाल ने ऐसा भय फैलाया कि पूरी दिल्ली को हिला कर रख दिया। जिससे लोगों ने ऑक्सीजन स्टोर कर ली और जिन दवाइयों की जरूरत भी नहीं थी, वह उठा-उठा कर रख ली। जो इंजेक्शन हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। वह भी उठाकर लोगों ने रख लिए। किसी भी संकट के वक्त, महामारी या युद्ध  के वक्त किसी भी पार्टी की लीडरशिप को पैनिक फैलाने से बचना चाहिए। अपने राजनीतिक लाभ लेने के लिए भय नहीं फैलाना जाना चाहिए। यह एक गंभीर समय है। जिसमें लोगों को साथ लेकर, उनका हौसला- आत्मविश्वास-मनोबल बढ़ाकर, उनकी उंगली पकड़कर साथ लेना पड़ता है। यह तो सभी को दिख रहा है कि 24-24 घंटे तक सरकार काम कर रही है।

गुज्जर ने कहा कि आज एक तरह से इस वक्त हित एमरजैंसी है। हमारे नागरिक कोरोना संक्रमण से परेशानी में है। दिक्कत में है। हमें उनका कैसे भी करके इलाज करवाना है। हमें लास्ट नागरिक तक सुविधाएं पहुंचानी हैं।उन्होंने कहा कि आज सोसाइटी का एक बड़ा हिस्सा पैनिक फैलाने में लगा हुआ है। पहले प्राइवेट अस्पतालों को यह दिक्कत थी कि ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही। पहले इसका डर फैलाया गया। लोगों को कहा गया कि मरीज तो दाखिल कर लूंगा ऑक्सीजन का इंतजाम तुम्हें करना पड़ेगा। मरीज सोचता है कि पैसे कितने भी लगे जान बचनी चाहिए।वह प्राइवेट अस्पताल संचालक को ऑक्सीजन के लिए मोटी रकम भी देने के लिए तैयार हो जाता है।

यह एक रिवेन्यू बढ़ाने की प्रैक्टिस हो रही है। इसे रोकने के दो तरीके हैं पहला सरकार डंडा दे। जो कि सरकार ने शुरू कर दिया है। पर यह खेल सप्लाई और आपूर्ति से काबू आएगा। आज हमारी मीटिंग में सप्लाई बढ़ाने पर डिस्कस हुआ है। जिसके बाद डॉक्टरों का बहाना खत्म हो जाएगा। दूसरा बहाना था कि बेड नहीं है। अगर बेड है, तो आईसीयू नहीं है। हम लोग यह कोशिश कर रहे हैं कि जितने मेडिकल कॉलेज किसी कारण से अंडर यूटिलाइज्ड हैं। उनका यूटिलाइजेशन बढ़ाया जाए। उसके बाद इस प्रकार की शिकायतें खत्म हो जाएंगी।

गुज्जर ने  लोगों से अपील की कि जो अपने घरों में ऑक्सीजन के सिलेंडर रखे हुए हैं। वह सिलेंडर को ऐसे स्थान पर रखें जहां स्पार्किंग के चांस न हों, बीड़ी-सिगरेट से दूर रखें और घर में मोमबत्ती इत्यादि न जलाएं। सुरक्षा के कवच के साथ इस सिलेंडर को रखें और आस पड़ोस में अगर किसी को जरूरत पड़े तो उन्हें यह मदद दे, भरने की जिम्मेदारी सरकार की रहेगी। आपको दिक्कत नहीं आने देंगे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static