कोरोना को लेकर हरियाणा में बढ़ी सख्ती, 8 और जिले रेड जोन में हुए शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 12:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : कोरोना महामारी के बढ़ते मामले के चलते अब 8 नए जिले सिरसा, रेवाड़ी, जींद, फतेहबाद, महेंद्रगढ़, कैथल, भिवानी, हिसार भी रेड जॉन में शामिल कर दिए गए है इनमें सभी नियम रेड जॉन वाले लागू होंगे। इसके साथ ही रेड जोन वाले जिलों की संख्या 19 हो गई है। यह 19 जनवरी तक लागू कर दिया गया है। इन जिलों में मार्किट व मॉल शाम 6 बजे बन्द होंगें। किसी भी प्रकार की रैली, धरना प्रदर्शन नही होंगे। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ़्यू लागू रहेगा। मास्क न पहनने वालों के चालान कटेंगे। सरकारी कार्यालयों में बिना डोज लगवाए आने की अनुमति नहीं होगी।

PunjabKesari


बता दें कि कल पूरे प्रदेश कोरोना के रिकार्ड तोड़ 5736 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 26 नए मामले ओमिक्रॉन के मिले हैं। दुखद खबर यह है कि कल 5 मरीजों की मौत में रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। इन मौतों में दो अंबाला जिले में हुई हैं, वहीं गुरुग्राम, करनाल व यमुनानगर में एक-एक मौतें हुई हैं। 

पहले दिन 11405 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
केन्द्र की तर्ज पर हरियाणा में पिछले कल से बूस्टर डोज का अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के पहले दिन हरियाणा में कुल 11405 ने बूस्टर डोज लगवाई है। वहीं अब तक पूरे हरियाणा में पहली व दूसरी डोज मिलाकर कुल 37054536 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई है। कोरोना के सक्रिय मामले के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 22477 मामले अब भी सक्रिय हैं। इसके अलावा कोविड पॉजिटिव पाए गए लोगों में 17527 लोग होम आईसोलेशन में हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static