उत्तरी हरियाणा में दो दिन चलेंगी तेज हवाएं, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 03:37 PM (IST)

हिसार(विनोद): जून महीने के पहले सप्ताह में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से हलकी और माध्यम बूंदाबादी से रहत मिली, लेकिन इसके बाद तापमान एकबार फिर लगातार बढ़ता जा रहा है। हिसार मौसम वेधशाला चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस वहीँ न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले लगभग तीन दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं आगामी 14 जून के बाद मौसम अधिक शुष्क और गर्म होने की सम्भावना है। 

कृषि मौसम वेधशाला चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्विधालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदनलाल खींचड़ ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले तीन दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।अधिकतम तापमान  42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की पश्चिमी विक्षोभ और बढ़ते तापमान के कारण पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में धूलभरी हवाएं और उत्तरी हरियाणा में दो दिन तेज हवाएं चलेंगी। 14 जून के बाद मौसम में परिवर्तन होगा और मौसम शुष्क और तापमान में वृद्धि होगी। 

कृषि एवं मौसम विशेष्ज्ञ मदनलाल खींचड़ के अनुसार किसानों को सलाह दी जाती है की मौसम परिवर्तनशील होने के कारण फसलों को समय पर सिंचित करते है निराई, गुड़ाई करें ताकि नमी को सिंचित किया जा सके। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static