छात्रा को छेड़ रहा था ओसामा, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 04:26 PM (IST)

 

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी) : कंप्यूटर क्लास जा रही छात्रा को छेड़ने के आरोप में भोंडसी थाना पुलिस ने ओसामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

भोंडसी थाना पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की किशोरी क्षेत्र में ही कंप्यूटर क्लास के लिए जाती है। आरोप है कि शुक्रवार को जब वह कंप्यूटर क्लास जा रही थी तो रास्ते में दुकान पर काम करने वाले युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए हाथ पकड़ लिया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया।

 

छात्रा ने आपबीती घर जाकर अपनी मां को बताई जिसने भोंडसी थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मेवात निवासी ओसामा के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़

पटौदी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने काम पर रेवाड़ी गया हुआ था। वापस लौटा तो उनकी 16 साल की बेटी ने बताया कि राम नगर निवासी युवक ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static