केवल हरियाणा में मनाई जाती है ऐसी होली ?  देशभर में है मशहूर

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 02:53 PM (IST)

गोहाना(सुनील): देशभर में होली का त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। हर कोई रंगों के इस पर्व को बड़े ही उत्साह मनाता है। बात अगर हरियाणा प्रदेश की करें तो यहां की होली देशभर में मशहूर है। क्योंकि यहां घर की बहुओं द्वारा देवरों को कोड़े मारने की परंपरा है। बरसाने की लठ्ठ मार होली की ही तरह हरियाणा की कोड़े मार होली बहुत महशूर है। हरियाणा में औरतों द्वारा कपड़े से बने कोड़े बरसाये जाने और पुरषों द्वारा कोड़े खाए बगैर इस त्योहार को अधूरा माना जाता है।

रिश्ते में भाभी लगने वाली महिलाएं अपने देवरों पर पानी, रंग डालने के अलावा कोड़े बरसाती है। जवाब में डंडों की मदद से बचाव करते लोग महिलाओं पर रंग डालते व गुलाल लगाते है। 

पिछले सालों की अपेक्षा अबकी बार लोगों ने जमकर होली का त्योहार मनाया है क्योंकी पिछले दो सालों से कोरोना के चलते लोग जम कर होली का त्योहार नहीं मना सके थे। लेकिन इस साल छोटे हो या बड़े सभी ने खूब जमकर होली खेली है।

  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static