एक गलतफहमी से बंद करनी पड़ी शुगर मिल, हड़कंप के बाद पता चला बच्चा मिल गया है

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 06:08 PM (IST)

करनाल (विकास): करनाल की शुगर मिल को 2 घण्टे के लिए उस वक्त बंद करना पड़ गया, जब एक  महिला को गलतफहमी हो गई उसका बच्चा मिल की सप्लाई चेन में गिर गया है। मिल बंद किए जाने से कुछ नुकसान जरूर हुआ है लेकिन राहत की बात यह रही कि महिला को उसका बच्चा सही सलामत मिल गया। 

दरअसल, करनाल की शुगर मिल में किसान अपना गन्ना लेकर आते हैं। उसके बाद शुगर बनाने का काम शुरू होता है। शुगर मिल के पास एक प्रोजेक्ट है, जहां लेबर काम करते हैं। इन्हीं में से एक लेबर महिला शुगर मिल की चेन के पास कुछ ढूंढती हुई आई और बोली कि उसका बच्चा चेन में गिर गया है। उसके बाद शुगर मिल के कर्मचारियों, अधिकारियों, सुरक्षकर्मियों ने शुगर मिल को बन्द करवा दिया, चेन मशीन से सारा गन्ना बाहर निकालना शुरू किया गया, इतने में वो महिला भी मौके से चली गई। 

इधर, कर्मचारी लगातार गन्ने को चेन मशीन से निकालते रहे ताकि कोई जानकारी मिल सके। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा गया लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बाद भी लगातार चेन मशीन से गन्ने को बाहर निकालकर उस बच्चे को ढूंढने का काम किया गया। 2 घंटे तक कुछ ना मिलने के बाद महिला वापस मौके पर आ गई और उसने बताया कि वह अपने पति और बच्चे को ढूंढ रही थी, लेकिन बच्चा मिल गया है,बच्चा उसमें नहीं गिरा था। 

यानी कि यानी ये सब एक गलतफहमी के चलते हुआ। बच्चे के गिरने की जानकारी से शुगर मिल में हड़कम्प तो मच गया था। हालांकि मिल बंद करने से नुकसान हुआ है, क्योंकि मिल को फिर से शुरू करने और काम शुरू करने में में लंबा वक्त लगता है। उधर, करनाल शुगर मिल की एमडी अदिति ने कहा है कि महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static