टोक्यो में हरियाणवियों का जलवा: पैरालिंपिक में सुमित ने जीता गोल्ड मेडल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 05:03 PM (IST)

डेस्क: टोक्यो ओलंपिक में जिस तरह जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल देश को दिलाया, ठीक उसी प्रकार टोक्यो पैरालिंपिक में सुमित अंतिल ने भी विश्व स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गोल्ड मेडल देश की झोली में डाल दिया है। यह देश के लिए बहुत ही गौरव करने की बात है कि ओलंपिक खेलों में एक ही स्पर्धा में खिलाडिय़ों ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। बड़ी खुशी की यह बात है कि सुमित अंतिल भी गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा हरियाणा राज्य से संबंध रखते हैं।
 

 

सुमित अंतिल ने आज सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में एफ 64 कैटेगरी में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। सुमित ने फाईनल स्पर्धा में 68.55 मीटर थ्रो किया है, जो विश्वस्तर पर सबसे ज्यादा दूरी मानी गई है। सुमित से पहले देवेंद्र झाझरिया ने भारत को जेवलिन थ्रो में गोल्ड दिलाया था। झाझरिया टोक्यो 2020 में सिल्वर मेडल लेकर आए। सुमित आंतिल ने 6 साल पहले सड़क हादसे में एक पैर गंवा दिया था। सुमित पहले रेसलिंग की प्रैक्टिस करते थे, लेकिन स्थितियां तेजी से बदलीं और वह इस गेम से दूर हो गए।

PunjabKesari, Haryana

वहीं सुमित के गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उनको बधाई दी है। मनोहर लाल ने ट्विटर पर लिखा, 'पैरालंपिक में भी गाड़ दिया हरियाणा के छोरे नै लठ!...'
 

प्रधानमंत्री ने भी सुमित को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि पैरालंपिक में हमारे एथलीट लगातार चमक रहे हैं। पैरालंपिक में सुमित अंतिल के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर देश को गर्व है। सुमित को गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static