राहुल गांधी को हरियाणा में लाकर कांग्रेस को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए: सुनीता दुग्गल

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 08:34 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि राहुल गांधी को हरियाणा में लाकर कांग्रेस को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। शांति प्रिय हरियाणा की आबो हवा खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। हरियाणा शांत प्रिय है, राहुल को लाकर कांग्रेस क्या सिद्ध करना चाहती है। अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए कांग्रेस व राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे। कोरोना काल में सभी को जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करनी चाहिए। 

उन्होंने हाथरस घटना को लेकर कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ऐसे लोगों के लिए फांसी जैसे प्रावधान हैं। सीएम योगी ने भी स्पष्ट किया है कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। ऐसा उदाहरण पेश होगा कोई भी हमारी बेटियों की ओर आंख उठाकर नहीं देखेगा। 

प्रस्तुत है सुनीता दुग्गल से हुई एक्सक्ल्यूसिव बातचीत के प्रमुख अंश-
प्रश्न- राहुल गांधी हरियाणा में कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा में आ रहे हैं। 
उत्तर- कांग्रेस जो धरातल पर जनाधार खो चुकी है को राहुल गांधी को हरियाणा में लाकर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। शांति प्रिय हरियाणा की आबो हवा खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। हरियाणा शांत प्रिय है, राहुल को लाकर कांग्रेस क्या सिद्ध करना चाहती है। अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए कांग्रेस व राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे। कोरोना काल में सभी को जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करनी चाहिए।

प्रश्न- किसानों के कानूनों पर कांग्रेस क्यों आक्रामक है ?   
उत्तर- किसानों की आय दौगुनी करने के उद्देश्य से कृषि संबंधी कानून लाए गए हैं| कांग्रेस किसानों को बहका रही है, किसानों को अपनी फसल बेचने के नए विकल्प मिलेंगे। कृषि कानूनों में नई व्यवस्थाएं जोड़ी गई हैं। एमएसपी जारी रहेगी। कांग्रेस इस मामले में अपनी जमीन खो चुकी है। कांग्रेस जमीन की तालाश, कर रही है। कृषि कानूनों पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है। कृषि कानूनों पर उठे बवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के भोले भाले किसानों को बरगला कर अपनी खो चुके जमीन को तालाश करने में लगी, उनके यह मनसूबे कामयाब नहीं होने वाले, क्योंकि देश का किसान अब समझने लगा है कि इन कानूनों से उन्हें नुकसान नहीं फायदा होगा। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, वहां अकाली दल भी किसानों की राजनीति के चक्कर में गुमराह हो गया है। 

प्रश्न- इन कृषि कानूनों में ऐसा क्या है जो भजपा किसानों को कह रही हैं ?
उत्तर- इन कानूनों क्योंकि इनमें पुरानी किसी व्यवस्था को हटाया नहीं गया बल्कि नई व्यवस्था जोड़ी गई हैं, किसान अपनी फसल को कहीं बेच सकेगा बिना अतिरिक्त टैक्स दिए, फसलों के विविधिकरण को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए नए विकल्प मिलेंगे। देश का किसान अब समझ चुका है कि कांग्रेस इन मुद्दों पर राजनीति कर अपनी रोटियां सेंक रही है और कुछ नहीं। भाजपा के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा द्वारा पार्टी से इस्तीफा दिए जाने पर बोलते हुए कहा कि पिछले चुनावों में उनके स्थान पर कर्णदेव कंबोज को टिकट दिया गया, शायद इसी मलाल के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। 

प्रश्न- हाथरस प्रकरण में यूपी सरकार की काफी किरकरी हो रही है ?
उत्तर- हाथरस प्रकरण अधिकारियों के निकम्मापन का साबुत है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। योगी सरकार ने सी बी आई को यह मामला दे कर न्याय व्यवस्था सुदृढ़ करने व लापरवाही करने वालों को सीधी चेतावनी भी दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ऐसे लोगों के लिए कानूनों में लिए फांसी जैसे प्रावधान हैं। सीएम योगी ने भी किया स्पष्ट, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा, ऐसा उदाहरण पेश होगा कोई भी हमारी बेटियों की ओर आंख उठाकर नहीं देखेगा। यह मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलना चाहिए व जब ऐसे दुष्ट लोगों को फांसी हो तो सार्वजनिक रूप से देने की व्यवस्था होनी चाहिए। सामाज के अंदर ऐसे जघन्य अपराधों को करने वालों को तभी सबक मिलेगा।

प्रश्न- सिरसा के लिए आपके क्या प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें आप लाना चाहते हैं ?
उत्तर- सिरसा से ज्यादा से ज्यादा ट्रेन्स चलाने के लिए उन्होंने रेल मंत्री से पत्राचार किया है। बच्चों को परीक्षाओं में कोई दिक्कत न हो के लिए रेल मंत्रालय ने उनके अनुरोध पर कई स्पेशल ट्रेन्स अलग अलग चलाई भी हैं। वेबिनार के माध्यम से उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बैठकें की भी है। कोरोना से राहत मिलते ही इस काम को पूरी तरह सार्थकता देने की चेष्टा है। 

प्रश्न- पंचायतों में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी को कैसे देखती हैं ?
उत्तर- हरियाणा में पढ़ी-लिखी पंचायत के लिए जो लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी, उससे अब महिलाए 50 % से भी अधिक आगे आ रहीं हैं। पंचायतो में जिम्मेदारी की भूमिका अगर महिलाओं की हाथों में होगी तो सामाजिक जागृत्ति के मार्ग सबल होंगें। 

प्रश्न- पंचायतों में महिलाएं 50 प्रतिशत हों इसकी भाजपा वकालत करती है, मगर विधानसभा व लोकसभा में भागीदारी को लेकर खामोश है ?
उत्तर- भाजपा ने सदैव महिलाओं को आगे लाकर प्रोत्साहन दिया है। आज लोकसभा में देखें तो सबसे ज्यादा सांसद महिलाएं भाजपा की हैं। पार्टी महिलाओं को पूरा तवज्जो देती है। विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी यह हमारी कोशिश है। 

प्रश्न- नशे की मंडी बन रहे सिरसा को कैसे बचाया जा सकता है ?
उत्तर- गृह मंत्री अनिल विज ने ऑपरेशन प्रहार चलाया हुआ है, भारत में 272 जिले नशे के मामले में सवेंदनशील हैं। हरियाणा के 10 जिलों में दो जिले फतेहाबाद व सिरसा भी हैं। गृह मंत्री अनिल विज हरियाणा में नशा खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने भी लोकसभा में यह मुद्दा उठाया है। केंद्र व हरियाणा सरकार इस मुद्दे पर सवेंदनशील है। यहां ज्यादा से ज्यादा री-हेबलोटेशन सेंटर खुलने चाहिएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static