तंवर का बड़ा बयान- भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का सपना यही नेता साकार करवाएंगे

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 06:23 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): अपना भारत मोर्चे के गठन के बाद कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं पर अशोक तंवर ने जमकर भड़ास निकाली। यहां तक कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नैय्या डुबाने वाले कांग्रेस में ही बैठे है। उन्होंने इशारों इशारों में भूपेंदर सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग जाति-धर्म को लेकर राजनीति करते रहे हैं और उन्हीं की वजह से कांग्रेस धड़ों में बंटती जा रही है जो भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने की राह आसान करेगी। अशोक तंवर आज रोहतक में आए थे।

तंवर ने जी-23 को गद्दार 23 बताया। उन्होंने कहा कि जी-23 के नेता अपने आप को गांधी जी से प्रेरित बताते हैं वो गांधी जी की विचार धारा के आसपास भी नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर बैठे लोग ही कांग्रेस के टुकड़े करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भाजपा की बी टीम बैठी है, जो भाजपा के लिए काम रही है। उन्होंने कहा कि भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का सपना भी यही नेता साकार करवाएंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static