पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, थाने में मचा हडक़ंप

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 04:17 PM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : शहर थाना पुलिस कस्टडी से शुक्रवार रात एक आरोपी फरार हो गया। इससे थाने में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मोहल्ला संघी का बास रहने वाले दीपक के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़, धमकी देने, अशलील शब्द बोलने की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शुक्रवार उसे गिरफ्तार कर शाम को उसका मेडिकल कराया था। इसमें वह शराब के नशे में पाया गया था।

उसे थाने के लॉकअप में रखा हुआ था और मामले की जांच एएसआई सुनीता द्वारा की जा रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी दीपक ने होमगार्ड धर्मबीर एवं विकास से शौच जाने को कहा। दोनों उसे लेकर शौचालय गए जहां से वह अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static