दहेज में कार की मांग पूरी ना करने पर बहू को उतार दिया मौत के घाट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 11:09 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर बल्लभगढ़ में एक विवाहिता को उसके ससुरार वालोंं द्वारा मारपीट कर फांसी के फंदे से लटकाने का मामला आया है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी मौके से फरार है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शादी के बाद से ही महिला ससुराल वालों से पीड़ित थी। आज सुबह मायके पक्ष के लोगों को सूचना मिली कि दहेज में कार की मांग पूरी ना करने पर ससुरार वालों ने उसे पंखे से लटका कर मार दिया है। मृतका के पिता रहीसुद्दीन की माने तो लगातार उसकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। 

दहेज में उसकी बेटी से एक कार की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा न करने पर उन्होंने उनकी बेटी नगमा को पंखे से लटका कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस की माने तो बल्लभगढ़ की रघुवीर कॉलोनी में एक महिला की मौत हुई है जिसका नाम नगमा है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना करने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक लड़की के पिता के बयान पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है  और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static