राहुल गांधी की यात्रा पर किसान संगठन ने ही उठाए सवाल, कहा- जोरों पर है आंदोलन इसलिए...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 05:05 PM (IST)

रोहतक (दीपक): राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा भाजपा ही नहीं किसान संगठन को भी रास नहीं आ रही। भारतीय किसान यूनियन ने ही राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा पर सवाल उठाते हुआ कहा है कि हरियाणा और पंजाब में किसान आंदोलन ज्यादा है इसलिए राहुल गांधी यहां आ रहे हैं, अगर राहुल गांधी किसान हितैषी हैं तो पूरे देश में क्यों नहीं जा रहे। यही नहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने तो ये तक कह दिया कि किसानों की हड्डी टूटने और सिर फूटने के बाद ही नेता यहां प्रदेश में आने लगे हैं। 

भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी हरियाणा और पंजाब में पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके तहत राहुल गांधी ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली, लेकिन किसानों के हित का दावा करने वाली कांग्रेस की ट्रैक्टर यात्रा अब किसान संगठनों को ही रास नहीं आ रही है। पहले भाजपा तो अब भारतीय किसान यूनियन ने भी राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा पर सवाल उठा दिए हैं। 

PunjabKesari, haryana

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि आजकल पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन जोरों पर हैं इसलिए राहुल गांधी यहां आ रहे है, राहुल गांधी पूरे देश में क्यों नहीं जा रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने तो ये तक कह दिया कि जब किसानों की हड्डी ओर सिर फूटे हैं तब ये राजनेता आने लगे हैं, इससे पहले कहा थे। गौरतलब है कि कल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर यात्रा निकाल रहे थे, इस दौरान भाजपा के निशाने पर तो राहुल रहे ही साथ ही आज भारतीय किसान यूनियन ने भी राहुल की ट्रैक्टर यात्रा पर सवाल उठा दिए।

वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि राजनीति करने वाले राजनीति करने आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी किसान हितैषी हैं तो वो पूरे देश में जाए। उन्होंने कहा कि अभी राहुल गांधी ने ये भी नहीं कहा है कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। चढूनी ने कहा कि ये आंदोलन 5 जून से शुरू हुआ था, लेकिन तब कोई नहीं आया, अब किसानों की हड्डी ओर सिर फूटने लगे हैं इसलिए राजनेता भी आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को पूरे देश मे फैलाने की तैयारी है, इसके लिए 8 और 9 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में अन्य किसान संगठनों से साथ बैठक की जाएगी और रणनीति तय की जाएगी कि इस आंदोलन को पूरे देश मे कैसे फैलाया जा सकता है। भरतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आज रोहतक में किसान नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static