पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने घर की छत पर चढ़कर खुद को मारी 3 गोलियां, वीडियो वायरल (VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 11:18 PM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश ने अपनी कनपटी पर गन रख पुलिस को जाने को कहा लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने अपने ऊपर तीन फायर कर लिए। अब गंभीर रूप से घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। भिवानी के गुवार फैक्ट्री एरिया निवासी राजन व भिवानी के तोशाम बाईपास डाबल कालोनी रहने वाले महेंद्र के खिलाफ कुछ दिन पूर्व ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। दोनों ही पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहे थे।  

PunjabKesari, haryana

आज सीआईए भिवानी को दोनों की लोकेशन रेवाड़ी में मिली। इसके बाद दोपहर तीन बजे बाद से सीआईए टीम ने दोनों का पीछा करना शुरू किया। करीब 12 किमी दूर गांव सुठाना दोनों के पीछे पहुंची और वहां उन्हें घेर लिया। इस दौरान महेंद्र तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया लेकिन राजन फायरिंग करते हुए एक घर की छत पर चढ़ गया। पुलिस ने चेतावनी दी तो उसने पहले कनपटी पर गन लगाकर पुलिस को चले जाने को कहा लेकिन जब बात नहीं बनी तो फिर उसने दो फायर अपने पेट और एक फायर पैर पर कर लिए। इसके बाद पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लिया और रेवाड़ी ट्रामा सेंटर लेकर गई। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया।  

PunjabKesari, haryana

पुलिस का कहना है कि घायल राजन और महेंद्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। राजन ने पहले पुलिस टीम पर फायर किए फिर खुद पर। गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ देर के लिए गांव में दहशत व अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजन के फायर करने एवं उसके लहूलुहान होने के बाद कई लोगों ने अपने आप को घर के अंदर बंद कर लिया। करीब आधा घंटे यह घटनाक्रम चला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static