बदमाशों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, स्टाफ के साथ किया गाली गलौज, CCTV में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 09:27 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में ट्रैफिक पुलिस थाने के पास मसीह अस्पताल में रात के समय  दो कारों में आए बदमाशों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। अस्पताल के स्टाफ के साथ गाली गलौज किया। अस्पताल के संचालक व स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

PunjabKesari
यमुनानगर शहर के बीचोबीच स्थित मसीह अस्पताल में बदमाशों द्वारा की गई तोड़फोड़ साफ देखी जा सकती है। बदमाशों ने यहां आते ही सबसे पहले प्रवेश द्वार पर ही लगे शीशे को तोड़ा और उसके बाद अस्पताल में दाखिल होकर स्टाफ के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। डॉ आर मसीह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर  अज्ञात कार सवार युवकों केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

वहीं सिटी थाना प्रभारी मनोज यादव का कहना है कि उन्हें डॉक्टर ने शिकायत दी है कि अस्पताल मैं कुछ लोग आए, आते ही उन्होंने अस्पताल का शीशा तोड़ा औरअस्पताल में घुसकर घुसकर स्टाफ के साथ गाली गलौज किया उन्होंने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल सका कि इन युवकों ने किस कारण ऐसा किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल अभी तक बदमाशों की तोड़फोड़ के पीछे क्या उद्देश्य था अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके बाद स्पष्ट होगा कि उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ व गाली-गलौज क्यों किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static