मास्क ना लगाने वालों को पुलिस ने गांधीगिरी से समझाया, खुद बांटे मास्क

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 01:25 PM (IST)

हांसी(संदीप): मास्क ना लगाने वालों से पुलिस दो दिनों तक अलग तरीके से निपटेगी। चालान काटने के बजाए पुलिस गांधीगिरी से लोगों को समझाते हुए मास्क बांट रही है। पहले दिन शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस कर्मी सड़कों पर बगैर मास्क घूमने वालों को मास्क के प्रति जागरुक करते नजर आए। बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस ने मास्क बांटे।

बात दें कि प्रदेश भर में पुलिस द्वारा मास्क ना लगाने वालों को जागरुक करने के लिए दो दिनों का विशेष अभियान शुरु किया है। ऐसे में पुलिस द्वारा जो भी बगैर मास्क मिलेगा उसे मास्क दिया जाएगा व मास्क के फायदे बताए जाएंगे। वहीं, पुलिस अभी तक 3841 लोगों के मास्क ना लगाने पर चालान काट चुकी है।

चालान कटने की शुरुआत करीब तीन महीने पूर्व हुई थी। आंकड़े बताते हैं कि पुलिस हर महीने 1 हजार से अधिक चालान काट रही है। मास्क ना लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। पुलिस के अलावा नगर परिषद के द्वारा भी चालान काटे जाते हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि पुलिस 12 अगस्त से फिर मास्क के चालान काटने शुरु होगी व लोगों से अपील है कि वह सरकारी निर्देशों की पालना करते हुए मास्क पहकर ही घर से निकलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static