बरसात के बाद निकली धूप से गिरी मकान की छत, वृद्ध घायल

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 02:05 PM (IST)

टोहाना : गांव चन्दड़कंला में बरसात के बाद निकली धूप से एक मकान की छत गिर गई। इससे घर में पड़ा जरुरत का सामान भी नष्ट हो गया व वृद्ध मकान मालिक सिर में चोट लगने से घायल हो गया। मकान मालिक मंगल सिंह ने बताया कि उसके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। कुछ वर्ष पहले ही उसके जवान बेटे की मृत्यु हो गई थी। उसकी एक बेटी है जो अविवाहित है। बेटी खुद मजदूरी का कार्य कर अपने वृद्ध माता-पिता का पालन पोषण कर रही है।

उसने बताया कि मजदूरी से केवल पालन पोषण ही हो पाता है। निर्धनता के कारण वे दोबारा मकान की छत बनाने में असमर्थ है। 2 कमरे थे और दोनों कमरों की ही छत गिरने के कारण वे बेघर हो गए है। परिवार ने संबंधित विभाग व सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि वे छत के नीचे रहकर अपना पालन पोषण कर सकें। उन्होंने मुआवजा ने मिलने तक तब तक पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static