पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी, सिरसा में तापमान गिरा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 11:53 AM (IST)

सिरसा(सतनाम):  पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सिरसा में ठंड के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। आज पड़े इस कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी घर से ऑफिस और अपनी दुकान पर जाने वाले और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में भी विजिबिलिटी बहुत कम थी।  हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद इसका असर निचले इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। सिरसा में सर्द हवाएं चल रही हैं तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है।  लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आज पड़े इस कोहरे ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। लोगों का कहना है की गर्म कपड़े पहन कर अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।साथ ही वाहन चलाने वाले लोग कहते हैं की सड़क पर चलते वक्त हेड लाइट का प्रयोग कर रहे हैं और कोहरे से बचाव करते हुए वाहन चला रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static