1 दिसंबर से आएगा तबादलों का मौसम, 500 कर्मचारियों से अधिक स्टाफ वाले विभागों में होंगे ट्रांसफर

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 03:54 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी)- हरियाणा में 1 से 15 दिसंबर तक तबादलों का मौसम रहेगा। इस दौरान राज्य के मंत्री अपने विभागों में कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले करें सकेंगे। तबादलों के इस दौर को लेकर गहमागहमी अभी से शुरू हो गई है। मंत्री अपनी पसंद के अनुरूप ग्रुप बी, सी और डी के कर्मचारियों का स्थानांतरण कर सकेंगे।

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों,विभागाध्यक्ष, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक और उपायुक्तों को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्रियों को एक पखवाड़े के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले की शक्ति दी गई है। इस दौरान मंत्री अपने विभागों, बोर्ड-निगमों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले कर सकेंगे। मनोहर सरकार की दूसरी पारी में पहली बार मंत्रियों को तबादले की पावर मिली है। इससे मंत्रियों के निजी सचिवों की चांदी होगी। 500 कर्मचारियों से कम स्टाफ वाले विभागों के कर्मचारियों को इसका सर्वाधिक फायदा होगा।

इसके अलावा जिन महकमों में ऑनलाइन तबादला नीति नहीं बन पाई है,उनके कर्मचारियों को 31 मार्च तक के लिए संबंधित मंत्री अस्थायी रूप से ट्रांसफर कर सकेंगे। सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को निर्देश है कि स्थानातंरण पत्र पर साफ लिखा जाए कि तबादला जनहित में किया गया है या नहीं। एच.आर.एम.एस. पोर्टल पर भी कर्मचारियों का डाटा अपडेट किया जाना चाहिए वहीं, प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के तबादलों का अधिकार मुख्यमंत्री ने अपने पास ही रखा है। डीसी और एसपी समेत अन्य उच्च अधिकारियों के तबादलों में हालांकि मंत्रियों की सलाह और सिफारिश का ध्यान रखा जाएगा, लेकिन अंतिम फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static