खेत में शराब पार्टी कर रहे युवकों ने महिला से दुष्कर्म का किया प्रयास, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 11:24 AM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): हरियाणा के रेवाड़ी में खेत में कार खड़ी कर शराब पार्टी कर रहे 4 युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

मामला रामपुरा थाना क्षेत्र का है। खेत में पार्टी कर रहे चार युवकों के सिर पर जब शराब का नशा चढ़ा तो उन्होंने वहां से गुजर रही एक महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर खेतों में काम करने वाले अन्य लोग मौके पर पहुंचे और इसके बाद जमकर विवाद हुआ। नशे में चूर चारों युवकों ने महिला को बचाने आए  ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की। बताया जा रहा है की चारों युवक पड़ोसी के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static