हरियाणा में 11 व 12 दिसंबर को होगी बारिश, मौसम वैज्ञानिक ने जताई संभावना

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 12:24 PM (IST)

हिसार(विनोद): हरियाणा मे सर्दी की पहली धुंध शुरू हो चुकी है। आज हिसार में भी धुंध देखने को मिली  है। आने वाले दो तीन दिनों में धुंध कम रहेगी और 11 व12 दिसंबर को हरियाणा में बारिश के आसार नजर आ रहे है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यलाय के मौसम वैज्ञानिक मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विब्भोक्ष के कारण मैदानी क्षेत्रो में पूवाई हवाए चलने के कारण बातावरण में नमी अधिक होने से आज धुंध देखने को मिली है । मौसम विभाग के अनुसार 11 व 12  दिसंबर को हरियाणा के  सिरसा हिसार महेंद्र रेवाडी, फतेहाबाद में बूदा बांदी हो सकती है। उतरी हरियाणा में बारिश के आसार और तेज हवाए चल सकती है।  

आज धुंध के कारण विजीवल्टी 50 मीटर से कम देखी गई है।  आज का  न्यूतम 10 डिग्री पहुचा हुआ है। दिन में तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार आज जो  धुंध पड रही है। इससेे गेहू की फसल का लाभ मिलेगा। इससे फसलों में कोई नाकारात्मक प्रभाव नही पडेगा है। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है की किसान भाई अपनी फसलों में आवश्यता अनुसार पानी दे  और जिन किसानों ने गेहू की बिजाई नहीं की है वो अपनी बिजाई कर ले।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static