हरियाणा के इन स्कूलों में सोमवार को रहेगा अवकाश, मुख्यमंत्री मनोहर ने की घोषणा

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 11:56 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दीपशिखा प्रज्जवलित करके विधिवत रूप से 18 हजार विद्यार्थियों के 18 श्लोकी वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड लंदन तथा वैश्विक गीता पाठ से अंकित मैडल भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने वैश्विक गीता पाठ में शिरकत करने वाले विद्यालयों में सोमवार को एक दिन का अवकाश करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों के वैश्विक गीता पाठ की तरंगें पूरे विश्व में गुंजायमान हुई हैं। इस वैश्विक गीता पाठ को गीता जयंती के अवसर पर हर घर में किया जाए, इसके लिए गीता महोत्सव 2020 को हरियाणा के हर जिले में गीता जयंती के पावन अवसर पर 3 दिनों के सामूहिक वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने गीता स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि से पूरे विश्व को गीता जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष इसी जगह इसी समय 18 विद्यार्थियों के वैश्विक गीता पाठ को बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज किया गया था। इस रिकॉर्ड से अंकित मैडल विद्यार्थियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी दुनिया में गीता के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रही है। आज गीता जयंती के पावन अवसर पर भारतीय समयानुसार 12 बजे बहुत से देशों में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों की गंूज सुनी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि आज से 5157 वर्ष पूर्व इसी धरा से भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का जो उपदेश दिया था, उसी का अनुसरण आज भी पूरी दुनिया कर रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्ष्ेात्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर लगभग 17 दिनों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राज्य सरकार का प्रयास रहेगा कि गीता महोत्सव-2020 के पावन अवसर पर गीता जयंती के दिन हरियाणा के हर जिले में, चाहे लघु स्वरूप हो, 3 दिवसीय सामूहिक वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 20 देशों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की भागीदारी रही है। फरवरी-2019 में मारीशस और फिर लंदन में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। अब मार्च-2020 में आस्टे्रलिया और जुलाई में कनाडा में गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष नेपाल ने सहभागी देश के रूप में अपनी भागीदारी की है और नेपाल सरकार ने आश्वासन दिया है कि वहां भी 3 दिनों के लिए गीता जयंती का आयोजन किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static