चोरों ने घर से लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 10:25 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां कुरुक्षेत्र जिले में चोरों ने घर से लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक ने फोन करके किराएदार को चोरी की घटना के बारे में बताया। किराएदार ने घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से करीब 2 लाख का सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

पीड़िता महिला ने बताया कि वह कई सालों से किराए के मकान रह रही है। पति के साथ कहासुनी होने के बाद वह आठ महीने महीने से अपने मायके गांव बहादुरपुरा चली गई थी। मकान मालकिन राखी ने उसे फोन करके बताया कि उसके घर में चोरी हो गई है तो वह अपने भाइयों के साथ वहां पहुंची। सरोज ने बताया कि जब वह उसके घर पहुंची तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उसके घर से फ्रिज, कूलर, LED, वाशिंग मशीन, चांदी के जेवर के 2 पायल जोड़े, चांदी की गणेश, लक्ष्मी व कुबेर की मूर्ति, कीमती गिफ्ट व एक हाथ घड़ी, 2 गैस सिलेंडर व रसोई के सारे बर्तन चोरी कर ले गए थे। पीड़िता सरोज ने बताया कि उनके पीछे कमरों में एक ओर किराएदार रहता था। वह बिना बताए छोड़कर चला गया। उन्होंने दूसरे किराएदार पर शक जाहिर किया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static