चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, कैश व गहने चोरी कर हुए फरार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 10:00 AM (IST)

पानीपत : पानीपत जिले की बिशन स्वरुप कॉलोनी में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने शादी वाले घर को निशाना बनाया है। चोर घर से करीब हजारों रुपए की चोरी करने के बाद भाग गए। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब घर के सदस्य कमरे में पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह ने बताया कि वह बिशन स्वरूप कॉलोनी में रहता है। वह यहां बच्चों के साथ करीब चार साल से किराए के मकान में रहता है। उसने बताया कि उसके छोटे भाई की शादी है। इसी के चलते वह अपने दूसरे मकान में गया हुआ था। परिवार के कुछ सदस्य शॉपिंग करने दिल्ली भी गए हुए थे। पिछले कल जब वह अपने किराए के मकान में पहुंचा, तो देखा कि ऊपर कमरे के दरवाजे का अंदर से लॉक टूटा हुआ था। अंदर कमरे में गया तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से एक सोने की अंगूठी, दो बालियां व करीब 6 हजार रुपए कैश चोरी हो गया था। इसके अलावा चोर अन्य सामान भी चोरी कर फरार हो गए है। अमनदीप ने बताया कि उनका करीब 50-60 हजार का नुकसान हुआ है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static