चोरों ने ट्रक, ई-रिक्शा और 2 ट्रैक्टरों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए आरोपी

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 09:09 AM (IST)

करनाल : आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां करनाल जिले में बैटरी चोर गिरोह सक्रिय है। चोरों ने ट्रक, दो ट्रैक्टरों व ई-रिक्शा की बैटरियों को चुरा लिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

बताया जा रहा है कि चोर हकीकत नगर में ई-रिक्शा की चारों व बैटरियां चोरी कर ले गए। ई-रिक्शा चालक व परिवार के लोगों ने बताया कि वह किराए के मकान में रह रहे हैं। उन्होंने पुरानी ई-रिक्शा खरीदी थी। ई-रिक्शा चालक के बेटे पंकज ने बताया कि उधार लेकर अपने पिता को ई-रिक्शा दिलाई थी। कॉलोनी में ही रात को रिक्शा चार्जिंग लगाई थी। सुबह जब देखा तो ई-रिक्शा से चारों बैटरियां गायब थी। ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टरों को सही सलामत खड़ा किया था। सुबह जब देखा तो ट्रैक्टरों की बैटरियां उतरी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static