केंद्र सरकार द्वारा पास किए तीनों काले कानून किसानों व मजदूरों के खिलाफ : विवेक बंसल

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 08:46 AM (IST)

पानीपत : केंद्र सरकार द्वारा पास किए 3 कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने खेती बचाओ-किसान बचाओ, किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। इससे पहले गांव सिवाह से ट्रैक्टर यात्रा अनाज मंडी तक निकाली गई। अनाज मंडी में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए तीनों काले कानून किसानों व मजदूरों के खिलाफ है। ऐसे कानून लागू होने से देश का किसान व मजदूर बर्बाद हो जाएगा।

कांग्रेस पार्टी शुरू से ही ऐसे कानूनों का विरोध कर रही है। सरकार को तीनों कानूनों में बदलाव करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो कांग्रेस की सरकार आने पर तीनों कानूनों में बदलाव किया जाएगा। विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। वीरेंद्र शाह ने कहा कि किसान सरकार को अपने आप हटा देगा। कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान ने कहा कि बरोदा में कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है। 

बरोदा चुनाव से जजपा-भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू : शैलजा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि किसान वर्ग तीनों बिलों के खिलाफ है जिसकार परिणाम किसानों ने बरोदा में भाजपा को हराकर दिखा दिया है। अब भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश में नकली शराब का माफिया सक्रिय है जिसके कारण कई जिलों में मौतें हो चुकी है। शैलजा ने मांग करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static