बीच सड़क पर महिलाएं कर रही थी गंदी बात, 3 काबू

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 10:39 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): इफको चौक फ्लाईओवर के नीचे सार्वजनिक मार्ग पर राहगीरों के सामने अशोभनीय हरकतें करने के आरोप में सेक्टर-17/18 थाना पुलिस ने तीन महिलाओं को काबू किया है। पुलिस के अनुसार उनकी गतिविधियों से सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले लोगों को असहजता हो रही थी। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार सेक्टर-17/18 थाना की टीम अपराध रोकथाम और गश्त ड्यूटी के दौरान इफको चौक से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर के नीचे कुछ महिलाएं सार्वजनिक मार्ग पर राहगीरों के सामने अशोभनीय हरकतें करती दिखाई दीं। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों को काबू कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं की पहचान विभा देवी (32), वर्षा (19) और रेखा (35) के रूप में हुई है। विभा देवी मूल रूप से मधुबनी, बिहार की रहने वाली है और वर्तमान में उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रहती है। वर्षा उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल की निवासी है और वर्तमान में कापसहेड़ा बॉर्डर क्षेत्र में रह रही है। वहीं रेखा नालंदा, बिहार की निवासी है और वर्तमान में कापसहेड़ा, दिल्ली में रहती है। पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाओं को नियमानुसार मामले में शामिल जांच किया गया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर आमजन की सुविधा, शांति और गरिमा प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static