बड़ी खबरः हरियाणा में स्कूलों का बदला समय, बढ़ती गर्मी के चलते लिया गया फैसला

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 05:11 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): इन दिनों गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हैं । ऐसे में हरियाणा सरकार ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब हरियाणा के स्कूलों का समय बदला गया है। 4 मई से बच्चों को स्कूलों में नई टाइमिंग के अनुसार आना होगा। सरकार के इस फैसले के मुताबिक हरियाणा में स्कूल सुबह 7 बजे से लेकर के 12 बजे तक खुलेंगे। इस बात की जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी है।

दरअसल, हरियाणा समेत कई राज्यों में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी है। पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते ही हरियाणा सरकार ने ये फैसला लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static