कमांडो कांपलेक्स से निकाली गई तिरंगा यात्रा, देश प्रेम का संदेश देने बाईकों पर निकले जवान

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 08:20 PM (IST)

(करनाल): आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने की मुहिम चल रही है। ऐसे में हरियाणा के हर घर में तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन व सरकार द्वारा लोगों से अपील की जा रही है। इस कड़ी में गुरुवार सुबह करनाल स्थित नेवल कमांडो कांपलेक्स से बुलेट बाईक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा करनाल सहित अन्य जिलों में जाकर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेगीं। आज यह तिरंगा यात्रा नेवल से शुरू होकर इन्द्री पहुंचेगी, इन्द्री से लाडवा के लिए रवाना होगी और लावा से कुरुक्षेत्र के लिए जाएगी। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर तिरंगा यात्रा पूरे कुरुक्षेत्र शहर में निकाली जाएगी। उसके बाद वहां से यह यात्रा करने के लिए रवाना होगी। करनाल पहुंचने पर पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर वापस नेवल कमांडो कंपलेक्स नेवल में पहुंचेगी। यहां पर यात्रा का समापन होगा।

 

कमांडो कॉम्प्लेक्स डीएसपी रमेश चंद्र ने कहा कि तिरंगा यात्रा को निकालने के लिए सरकार की तरफ से उन्हें निर्देश दिए है। देश वासियों को जागरूक करने के लिए व एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है, ताकि लोग हर घर तिरंगा के मुहिम से जुड सके। जमाल खान कमांडो कॉम्प्लेक्स डीएसपी ने कहा कि आज हम तिरंगा यात्रा निकाल रहे है, यह पूरे भारत के लिए गौरव और सम्मान की बात है। इस गर्व के क्षण में हम और हमारा फोर्स बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। हम आज अपने कांपलेक्स से इन्द्री, कुरूक्षेत्र व करनाल में लगभग 100 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेगें। इस यात्रा में हमारे 25 जवान हिस्सा ले रहे है। जिसमें हमारी 17 बुलेट बाईक और 4 गाड़िया है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देश में संदेश देना चाहते है कि भारत एक है और एक ही रहेगा। कमांडो कॉम्प्लेक्स हेड कांस्टेबल प्रदीप ने कहा कि आज पूरे देश में सभी कमांडो कांपलेक्सों से निकाली जा रही है। तिरंग यात्रा का कार्यक्रम में 11 से 15 अगस्त तक है। हर तिरंगा यात्रा में हमें बढ़-चढ कर हिस्सा लेना है और देश का मान बढ़ाना है। सभी देश वासी हर तिरंगा की मूहिम से जुडे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 


 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static